इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी

धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी के नाम से मशहूर मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इन दिनों बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई हैं। एक वीडियो में जातिगत शब्दों के इस्तेमाल की वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवादों में फंसी मुनमुन अपनी निजी जिंदगी में भी कई विवादों का सामना कर चुकी हैं।

entertainment news hindi, entertainment news hindi tv serial, taarak mehta ka ooltah chashmah, munmun dutta, armaan kohli, hindi news, disha vakani
Munmun Dutta


Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी जगत की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इन दिनों एक नई कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई हैं। छोटे पर्दे के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'बबीता जी' का किरदार निभाने वाली मुनमुन के खिलाफ ये FIR हरियाणा के हांसी में दर्ज की गई है। बीते दिनों मुनमुन (Munmun Dutta Video) का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह जातिगत शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आई थीं।

बबीता जी के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

दोस्तों मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के उस वीडियो पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। जिसके बाद उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलौत ने पुष्टि की है, कि मामला SC/ST एक्ट की धारा 3(1) (U) के तहत सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को दर्ज किए गए इस मामले की जांच की जा रही है।

National Alliance for Dalit Human Rights ने दर्ज करवाई शिकायत

दोस्तों आपको बता दे, कि मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के खिलाफ ये FIR नेशनल अलायंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स (National Alliance for Dalit Human Rights) के संयोजक रजत कलसन की शिकायत के बाद दर्ज की गई है। कलसन ने 11 मई को हांसी पुलिस को सीडी में रिकॉर्ड किए गए वीडियो के साथ शिकायत दी थी।

मुनमुन दत्ता ने वीडियो में ये कहा था

दोस्तों मुनमुन दत्ता ने एक अपने वीडियो में कहा था, कि वह अच्छी दिखना चाहती थीं और (एक विशेष अनुसूचित जाति) की तरह नहीं दिखना चाहती थीं। ट्रोल किए जाने के बाद सफाई देते हुए मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने कहा, कि उन्हें शब्द के बारे में इस तरह की जानकारी नहीं थी। वरना वह इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करतीं।

इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं मुनमुन दत्ता

entertainment news hindi, entertainment news hindi tv serial, taarak mehta ka ooltah chashmah, munmun dutta, armaan kohli, hindi news, disha vakani
Munmun Dutta-Armaan Kohli

दोस्तों मुनमुन की बात करें, तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता एक्टर अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि, उनका ये रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चला था। दोनों कुछ समय बाद ही अलग हो गए थे। इसके पीछे अरमान के अग्रेसिव बिहेवियर को बताया गया था। उसके बाद से अभिनेत्री सिंगल हैं।

फिल्मों में आ चुकी हैं नजर मुनमुन दत्ता

दोस्तों वर्क फ्रंट की बात करें, तो मुनमुन ने साल 2004 में 'हम सब बाराती' सीरियल से छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद साल  2008 से वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma) में बबीता जी के किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो के बाद से वह अब बबीता जी के नाम से ही जानी जाती हैं, और साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि मुनमुन दत्ता 'मुंबई एक्सप्रेस' (Mumbai Express), 'हॉलिडे' (Holiday) और 'ढिंचैक एंटरप्राइज' (Dhinchak Enterprise) जैसी फिल्में भी कर चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments

close